
उत्तराखंड के चमोली जिले के मोपाटा गांव में एक वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा देवाल थाना क्षेत्र में हुआ, जहाँ एक शादी समारोह में जा रही कार खाई में गिर गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
थाना देवाल क्षेत्र में हुआ हादसा। देखें वीडियो


गोपेश्वर (चमोली): थाना देवाल क्षेत्र में गुरुवार को मोपाटा में एक वाहन दुर्घटना हो गई। शादी समारोह में पहुंचे लोगों की कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों गंभीर घायलों को श्रीनगर बेस असपताल रेफर किया गया है। शवों को पीएचसी देवाल में रखवाया गया है। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इकोस्पोर्ट फोर्ड कार को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर उसके हैंडब्रेक लगाए गए थे।
लेकिन आशंका है कि किसी ने हैंडब्रेक डाउन कर दिया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
मृतक के नाम
- मोहिनी देवी (42 वर्ष) पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़।
- बसंती देवी (35 वर्ष) पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़।
- भजन सिंह (62 वर्ष) पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़।
घायल के नाम
- ज्योति (23 वर्ष) पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा।
- खिलाफ सिंह (65 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़।
दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।








