
वॉशरूम वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
शुक्रवार समय तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी की मीना देवी (55) वॉशरूम में वाटर हीटिंग रोड में पानी गर्म कर रही थी। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। परिजनों द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।









