उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बाजपुर में हादसा: हाईवे पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, करवा चौथ से एक दिन पहले पति-पत्नी की मौत

बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

बाजपुर । नेशनल हाईवे-74 पर दोराहा के पास बुधवार को बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। ब्रिज ओवर के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम कनौरा निवासी 48 वर्षीय मुन्नालाल पत्नी जोसमीन के साथ बाइक से केलाखेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर में उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

आनन-फानन में ही कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के बाद फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top