
देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक कार पर पलट गया, जिससे वाहनों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले कार और ट्रक सवार सुरक्षित निकल गए,
जिससे कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग बुझाई। बचाव अभियान पूरा हो गया है और यातायात सामान्य किया जा रहा है।
देहरादून। देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि आग लगने से पहले कार सवार और ट्रक सवार वहां से बच निकले, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया। दमकल विभाग की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा रहा है।









