
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने आरोप लगाया था कि स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की और खबर चलाने पर धमकी दी।
देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया है। जयभारत टीवी के वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने आरोप लगाया था कि स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की और खबर चलाने पर धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वही इस मामले में तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









