Big Breaking:-नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भीड़, वाहनों का दबाव बढ़ा तो हांफ गई यातायात व्यवस्था

पुलिस ने दोपहिया वाहनों को रोका, लेकिन पर्यटन कारोबारियों के दबाव में चारपहिया वाहनों को नहीं रोका गया। शहर में 1200 से अधिक पर्यटक वाहनों से 5000 से ज्यादा सैलानी पहुंचे, जिससे पर्यटन कारोबारियों को लाभ हुआ।

नैनीताल। शहर में ईद के बाद पर्यटकों की आदम में हुई बढ़ोतरी ने यातायात व्यवस्था धड़ाम कर दी। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण तल्लीताल डांठ, मालरोड, मस्जिद तिराहा समेत अन्य मार्गों में जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने को रूसी व नारायण नगर में दो पहिया वाहनों की एंट्री तो रोक दी, लेकिन चार पहिया वाहनों की आवाजाही बनी रही।

ईद के बाद पर्यटकों की आमद में अचानक बढ़ोतरी हुई

शहर में ईद के बाद पर्यटकों की आमद में अचानक बढ़ोतरी हुई है। ठहरने वाले पर्यटक कम, जबकि एक दिनी भ्रमण पर आने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमराई नजर आई। रविवार को पुलिस एंट्री प्वाइंट पर ही पर्यटक वाहनों को रोक शटल से शहर तक भेजा था, लेकिन सोमवार को कोई विशेष यातायात प्लान लागू नहीं रहा। शहर में आमद व वापसी करने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ा तो सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं

दोपहर से शाम तक मालरोड, तल्लीताल डांठ समेत अन्य मार्गों में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिसके प्रबंधन में पुलिस को भी जमकर पसीना बहाना पड़ा। तल्लीताल एसओ मनोज नयाल ने बताया कि पर्यटक वाहनों को रोकने से तमाम पर्यटन कारोबारी कारोबार चौपट होने की शिकायत कर रहे थे। जिस कारण सोमवार को एंट्री प्वाइंट पर चार पहिया वाहन नहीं रोके गए। हालांकि व्यवस्था बनाने को रूसी व नारायण नगर में दो पहिया वाहनों को रोक पर्यटकों को शटल से शहर भेजा गया।

नैनीताल में उमड़े पर्यटक

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी तो पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो चले हैं। आने वाले दिनों में भी सैलानियों का आमद जारी रहने की उम्मीद है। पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही होटल, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट कैब-टैक्सी, नौकायन और घोड़ा चालकों समेत अन्य पर्यटन कारोबारियों की आय में खासा इजाफा हो चला है।

करीब पांच हजार सैलानी पहुंचे हुए थे

लेक ब्रिज टोल टैक्स के अनुसार सोमवार को 1200 से अधिक पर्यटक वाहनों से नगर में प्रवेश किया। जिसमें करीब 5000 से अधिक सैलानी पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों ने पंत पार्क और झील किनारे के साथ ही स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर की।

झील में नौकायन का उठाया लुत्फ

झील में नौकायन का लुत्फ उठाया। भीड़ से मालरोड की रौनक भी निखरी हुई नजर आई । इधर नगर में पूरे दिन घने बादलों ने डेरा डाले रखा। जिस कारण मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग देहरादून के अनुसार इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर नैनीताल में कम ही रहने की संभावना है मगर बादल व हवाएं तेज चल सकती हैं। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें