Big Breaking:-राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ मिले संजय सिंह से, बताया युवाओं के लिए प्रेरणा

राहुल गांधी से मिलने के बाद कोटद्वार के दीपक कुमार ने दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।

कोटद्वार (पौड़ी)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद मंगलवार को कोटद्वार के दीपक कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता व सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संजय सिंह ने दीपक को देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

गणतंत्र दिवस के दिन एक दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान कोटद्वार निवासी जिम संचालक दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की थी।

इंटरनेट मीडिया में यह वीडियो प्रसारित होने के बाद से ही दीपक चर्चाओं में हैं। सोमवार को दीपक ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

मंगलवार को उनकी मुलाकात संजय सिंह से हुई। संजय सिंह ने दीपक का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान संजय सिंह ने दीपक को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

कहा कि युवाओं को कभी भी मौका मिले तो वह भीड़ का हिस्सा न बनें बल्कि दीपक बनकर सामने आएं।

कहा कि दीपक ने पूरे भारत के लोगों का हौसला बढ़ाया है। कहा कि इस घटना के बाद हिंदू समाज भी मुस्लिम वर्ग का शोषण करने वालों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

कहा कि जहां मुस्लिम के साथ गलत हो रहा है, वहां हिंदू समाज के लोग उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि देश के हर युवा को दीपक के जैसे बनना चाहिए।

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें