Big Breaking:-औली में बर्फबारी के बाद बढ़ी पर्यटकों की भीड़, एडवेंचर गतिविधियों का ले रहे आनंद

तीन दिन की बर्फबारी के बाद औली का प्राकृतिक सौंदर्य निखर उठा, जहाँ सैलानी स्की लिफ्ट और घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं।

गोपेश्वर (चमोली)। तीन दिन तक लगातार बर्फबारी के बाद शनिवार को सूर्य देव ने दर्शन दिए तो औली का प्राकृतिक सौंदर्य निखर उठा। चटक धूप में हिमाच्छादित पर्वत शृंखलाएं भी चमक उठी।

बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है। वे स्की लिफ्ट, ट्यूब रेस और घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं।

मार्च में भी औली के बर्फ से लकदक होने से जहां पर्यटकों के चेहरे खिलें हुए हैं वहीं, स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह है। औली 10 नंबर टावर में एक फीट तक बर्फ जमी हुई है।

केरल से परिवार के साथ आई दीपशिखा रेड्डी ने कहा कि सच में औली स्वर्ग समान है। यहां की खूबसूरती का जवाब नहीं है।

मिस्टर माने ने कहा कि सच में औली खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मुंबई की अनागा मालेकर के अनुसार यहां मार्च में भी बर्फबारी होगी, ऐसा सोचा भी नहीं था।

होटल कारोबारी अजय भट्ट का कहना है कि औली में बर्फबारी के बाद से लगातार होटल की बुकिंग आ रही है।

वीकेंड से मसूरी में लौटी रौनक

मसूरी। ईद और वीकेंड की छुट्टियों के चलते मसूरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही बाजार, मालरोड और प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार रहे। देहरादून-मसूरी मार्ग पर दिनभर यातायात बढ़ा और लाइब्रेरी चौक से कुलड़ी तक भीड़ रही।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें