
उत्तराखंड में हाल ही में ईमेल के जरिए कई जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, अब देहरादून में पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल आया है।
देहरादून में जिला अदालत के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना पर तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉवयड ने पहुंचकर पूरे कार्यालय की छानबीन की। परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया।









