Big Breaking:-गजब! देहरादून में वन विभाग की जमीन पर चलाई जेसीबी, रातों-रात बनाई सड़क

देहरादून के डांडा थानो गांव में भूमाफिया ने रातोंरात वन विभाग की जमीन पर जेसीबी से अवैध सड़क बना दी। वन अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

देहरादून। रानीपोखरी के निकट ग्राम डांडा थानो में भूमाफिया ने वन विभाग की जमीन पर रातों रात जेसीबी चलाकर सड़क बना दी।

गंभीर बात यह है कि इस घटना की वन विभाग के अधिकारियों को कानों कान खबर तक नहीं मिली।

साथ लगने वाली जमीन के मालिक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित एसएसपी को शिकायत दी तो तब वन विभाग जागा और एक जगह रास्ते को बंद कराकर खानापूर्ति कर दी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच एसपी देहात जया बलोनी को सौंप दी है।

सुनील बडोनी निवासी रामनगर डांडा रानीपोखरी ने एसएसपी को शिकायत दी कि ग्राम रामनगर डांडा थानो में उनकी जमीन है।

उनकी जमीन से लगती हुई वन विभाग की भूमि है। पड़ोस में वन विभाग की भूमि पर राम किशोर बडोनी, राकेश बडोनी व अमित बडोनी ने बगीचा लगा दिया है जबकि राजस्व अभिलेखों में जमीन उनके नाम नहीं है।

इस संबंधी वन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत करके बगीचे पर जाने के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से भूमि पर जाने के लिए जेसीबी से कटान कर रास्ता बना लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 फरवरी की रात 11 बजे से सुबह 05 बजे तक जेसीबी का इस्तेमाल किया गया और जो रास्ता वन विभाग की भूमि से बनाया गया है, उसमें खड़े वन विभाग के साल, कुकाट व अन्य प्रजाति के पेड़ों को जड़ से उखाड़कर खुर्द बुर्द कर दिया गया है।

जब ग्रामीणों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें धमकाते हुए चुप करा दिया।

चार के खिलाफ मुकदमा, वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की होगी जांच

एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि इस मामले में रामकिशोर बडोनी, राकेश बडोनी, अमित बडोनी व नागेंद्र सिंह नेगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

जमीन पर 200 साल से काबिज है परिवार

शिकायतकर्ता सुनील बडोनी ने बताया कि जमीन पर उनका परिवार पिछले 200 वर्षों से काबिज हैं। अब उनकी जमीन से आगे कुछ लोगों ने जमीन खरीदी है।

जमीन पर निर्माण कार्य करने के उद्देश्य से ही उन्होंने रातों-रात वन विभाग की जमीन पर जेसीबी चला दी। इस दौरान उनका गेट भी उखाड़ दिया गया। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने पर वन विभाग ने खानापूर्ति के लिए एक गड्ढा कर दिया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें