Big Breaking:-हरिद्वार में सौर ऊर्जा से रोशन होंगे आंगनवाड़ी केंद्र, उरेडा ने शुरू की कवायद

हरिद्वार में आंगनवाड़ी केंद्र अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। उरेडा (उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी) ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। सोलर प्लांट पहले अधिक बच्चों की संख्या वाले केंद्रों पर लगाए जाएंगे। इन्हें लगाने में करीब 98 लाख की राशि खर्च होगी।

हरिद्वार। जिले के 65 आंगनवाड़ी केंद्र सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) ने इसकी कवायद शुरु कर दी है। इसमें करीब 98 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बाद अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर विचार किया जाएगा।

जिले में करीब दो हजार आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें से अधिकांश किराए के भवनों में संचालित हैं। जहां सुविधाओं की कमी है। केंद्रों में रोजाना हजारों की संख्या में बच्चे प्रारंभिक शिक्षा लेने पहुंचते हैं। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा मुहैया न होने के कारण केंद्रों में बच्चों को गर्मी के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसके समाधान के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उरेडा की ओर से जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में ऑफग्रिड सोलर प्लांट लगाने की टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

सोलर प्लांट पहले अधिक बच्चों की संख्या वाले केंद्रों पर लगाए जाएंगे। इन्हें लगाने में करीब 98 लाख की राशि खर्च होगी। एक किलोवाट की क्षमता वाले इस प्लांट में बैटरी बैंक भी होगा, जो सौर ऊर्जा न मिलने पर बैकअप देगा।

जिले के 65 आंगनवाड़ी केंद्रों में सोलर प्लांट लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया पूरी होते ही विभाग से जिन केंद्रों में पैनल लगाने हैं उनकी सूची मांगी जाएगी। इसमें करीब 97.82 लाख रुपये की लागत आएगी।

                                                           युद्धवीर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेडा।

Ad

सम्बंधित खबरें