Big Breaking:-बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,अलर्ट मोड पर प्रशासन

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला,अलर्ट मोड पर प्रशासन।

हल्द्वानी- हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में आज यानी 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर SC 24 फरवरी को सुनाएगा फैसला⤵️

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण (Banbhulpura Railway Encroachment) मामले में 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। देशभर की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं। करीब 80 एकड़ रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत का ऐतिहासिक फैसला होगा।

अन्य जिलों से मंगाई पुलिस फोर्स⤵️

बता दें रेलवे द्वारा भी भारी फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा IRB और PAC भी हल्द्वानी पहुंची है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रहे इसको देखते हुए बाहर से फोर्स मंगाई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

आधुनिक हथियारों से लैस हैं सुरक्षा बल⤵️

सुरक्षा बलों को LMG सहित आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया जा सके। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र के 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए उसे खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है। इस क्षेत्र में लगभग 4365 भवन है और 40 हजार से ज्यादा की मुस्लिम आबादी यहां रहती है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें