Big Breaking:-ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में 80 हजार बकायेदारों के कटेंगे बिजली के कनेक्शन

रुड़की में ऊर्जा निगम के लिए 220 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया की वसूली चुनौती बनी हुई है। 100 करोड़ रुपये ही वसूल हो पाए हैं। 80 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की तैयारी है।

रुड़की। रुड़की में बिजली उपभोक्ताओं के बिल की बकाया वसूली ऊर्जा निगम के लिए चुनौती बनी हुई है।

220 करोड़ रुपये वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष निगम इस महीने अब तक सौ करोड़ रुपये का राजस्व ही वसूल पाया है। यह हाल तब है जब 50 से अधिक शिविर भी लगाए गए।

अब 80 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही उनके कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें से किसी का दो महीने का बिल बकाया है तो कई पुराने बकायेदार हैं।

वहीं, इस संबंध में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि सभी बकायेदारों को चेतावनी दी गई है कि वे एक सप्ताह में अपना बकाया बिल जमा कर दें।

बड़े बकायेदारों को दो किस्त में बिल भरने की छूट दी गई है। इसके तहत एक बार में 60 प्रतिशत और शेष एक सप्ताह बाद दे सकते हैं।

रविवार को भी निगम की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। हालांकि ऊर्जा निगम को वसूली कम होने की आशंका सता रही है, क्योंकि रमजान और होली की बात कहकर लोग बिल जमा करने से बच रहे हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें