
शासन ने उत्तराखंड पुलिस सेवा के 15 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों और 7 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के पदभार में बड़ा बदलाव किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां जावेद खान को कार्मिक से यातायात निदेशालय भेजा गया।
हाल ही में पदोन्नत 11 PPS अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है, जिसमें दीपक सिंह को टिहरी और विवेक कुमार को एसटीएफ भेजा गया है। यह फेरबदल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के तहत हुआ है।
देहरादून। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां जावेद खान को कार्मिक से स्थानांतरित कर इसी पद पर यातायात निदेशालय भेजा गय है।
सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीपीएस जोधराम जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय और कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है।
इसके साथ ही शासन ने हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत 11 पीपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी है।
इसके तहत दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, विवेक कुमार को इसी पद पर एसटीएफ, नरेंद्र पंत को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, हल्द्वानी, जेही मरानी को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं, पूर्णिमा गर्ग को अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, आशीष भारद्वाज को अपर पुलिस अधीक्षक सीआइडी मुख्यालय, अविनाश वर्मा को मुख्य सुरक्षा अधिकारी,
मुख्यमंत्री सुरक्षा, दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक सीआइडी, हल्द्वानी, शांतनु पराशर को उप सेना नायक, एसडीआरएफ और अनुषा बडोली को उप सेना नायक एटीसी हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं, पुलिस मुख्यालय ने सात पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत वंदना वर्मा को देहरादून, योगेश चंद्र को पुलिस मुख्यालय, ओशिन जोशी को सीआइडी सेक्टर, देहरादून, भाष्कर लाल जोशी को सचिवालय व विधानसभा सुरक्षा, मनोज के असवाल को अभिसूचना मुख्यालय, बलवंत सिंह रावत को अल्मोड़ा और गोपाल दत्त जोशी को अभिसूचना मुख्यालय में तैनाती दी गई है।









