Big Breaking:-उत्तराखंड में बाइक पार्किंग विवाद हुआ हिंसक, दुकान में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी पर लगे आरोप

पौड़ी के अपर बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के अपर बाजार में एक दुकान के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों के हुए विवाद ने बड़ा स्वरुप ले लिया है।

यहां मारपीट होने के बाद मामला कोतवाली पौड़ी पहुंचा। जहां दोनों पक्षों की ओर से आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि एक पुलिस कर्मी ने एक युवक को इस विवाद के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। प्रदर्शनकारी लगातार उस पुलिस कर्मी व अन्य मारपीट करने वालों में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं।

विवाद के बाद अब जिस दुकान के आगे विवाद शुरु हुआ। कुछ लोगों ने उस दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। समुचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें