Big Breaking:-जल्द होगी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक, अध्यक्ष ने की तैयारियों की समीक्षा

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति की बजट बैठक जल्द आयोजित की जाएगी, जिसमें तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं के लिए बजट के प्रावधान किए जाएंगे।

द्विवेदी ने कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय सभागार में बुधवार देर शाम बदरीनाथ व केदारनाथ धाम यात्रा की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया से हो रहा है।

इसी दिन यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल व बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। इससे पहले बीकेटीसी का कार्यालय आईएसबीटी ऋषिकेश के समीप पर्यटन विभाग के रजिस्ट्रेशन भवन में स्थापित हो जाएगा।

बैठक में यात्रियों को धामों में सरल सुगम दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, यात्री विश्रामगृहों का रखरखाव आवास, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,

इसके लिए प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से धामों में सुरक्षा इंतजाम, दर्शंन व्यवस्था, विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों के लिए उचित आवासीय सुविधा, पार्किंग व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर जोर दिया। कहा कि धामों में निर्धारित सीमा के अंतर्गत मोबाइल फोन तथा वीडियो फोटो रील बनाना प्रतिबंधित रहेगा।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी अधिकारियों ने विगत 16 फरवरी को बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अब तक की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा तैयारियों के अधिकांश कार्य अंतिम चरण में हैं और शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।

अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मंदिर समिति की वेबसाइट के उच्चीकरण, मंदिर परिसर, दर्शन पंक्ति, पूजा कार्यालय, ऑनलाइन पूजा बुकिंग व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। मंदिर के निकट प्राथमिक चिकित्सा, सूचना केंद्र और सहायता डेस्क प्रभावी रूप से संचालित किए जाएं। साथ ही धामों में पॉलीथिन पर प्रभावी रोक रहेगी, स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्व.पोस्ती को दी श्रद्धांजलि
समीक्षा बैठक से पहले वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित तथा बीकेटीसी सदस्य दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती श्रद्धांजलि को दी गई। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य महेन्द्र शर्मा, धीरज मोनू पंचभैया, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी,

डॉ.विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,विधि अधिकारी एस एस बर्त्वाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी एवं गिरीश चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, अतुल डिमरी संजय भट्ट आदि ने दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें