Big Breaking:-देहरादून में पेड़ से टकराई बुलेट, बिहार और नगालैंड के दो छात्रों की हुई मौत

देहरादून में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आइटी पार्क के पास बुलेट पेड़ से टकराने से डीआइटी के दो बी-फार्मा छात्रों की मौत हो गई।

देहरादून। आइटी पार्क के निकट बुलेट पेड़ से टकराने से डीआइटी के दो छात्रों की मृत्यु हो गई।

दोनों छात्र देर रात धौरणपुल से आइटी पार्क की तरफ जा रहे थे।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के स्वजन को सूचित कर दिया है।

आइटी पार्क चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि देव कुमार ( 22 वर्ष) निवासी ग्राम कुमार थाना सिकंदरा जिला जमुई (बिहार) डीआइटी से बी फार्मा कर रहे थे वहीं रोनित विश्वास (19 वर्ष) निवासी दीमापुर नगालैंड भी बी-फार्मा के छात्र थे।

मंगलवार देर रात वे बुलेट से धौरणपुल की तरफ से आइटी पार्क की ओर जा रहे थे। आइटी पार्क से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया।

वहीं रोनित विश्वास के सिर और पैर में गंभीर चोट होने के चलते इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें