Big Breaking:-आज रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पहुंचेंगे हनुमान धाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे। वे हनुमान जयंती पर हनुमान धाम छोई में दर्शन-पूजन और भंडारे में शामिल होंगे।

रामनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून से रामनगर महाविद्यालय में साढ़े 11 बजे आएंगे।

यहां से वह कार से अग्रवाल सभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वहां से हनुमान धाम छोई जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री हनुमान जयंती पर दर्शन-पूजन और भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद डेढ़ बजे देहरादून को हेलीकाप्टर से चले जाएंगे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें