
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शकील को ‘सड़ा आलू’ बताया। वहीं रावत ने भाजपा पर भी निशाना साधा, कहा कि भाजपा के पास बताने को कुछ नहीं है, कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है।
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा कि सड़ा हुआ आलू ढेरे से बाहर हो जाता है उसका कोई महत्व नहीं रहता।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे शकील अहमद ने राहुल गांधी को डरपोक और असुरक्षित नेता करार देते हुए आरोप लगाया था कि वह केवल उन युवा नेताओं को बढ़ावा दे रहे हैं जो पार्टी में उनका गुणगान करते हैं, उनकी चापलूसी करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र न होने का दावा किया था।
वहीं आगे बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यूसीसी के जरिए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से विवाह रूपी प्रथा को समाप्त किया गया है। यूसीसी सनातन धर्म पर एक प्रहार है।
उन्होंने आगे कहा कि ये सनातन विरोधी कदम है। भाजपा के पास बताने को कुछ नहीं है, कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है।









