Big Breaking:-जीएसटी कार्यालय में डाटा क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

हरिद्वार में जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार। जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित उपनल कर्मी बताया जा रहा है।

हरिद्वार निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बंद हो चुकी कंपनी के टैक्स सेटलमेंट के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपित को घूस लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की है।

आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

उधम सिंह नगर में ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उधम सिंह नगर। जनपद में सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे की विवेचना थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी।


आरोप है कि एएसआई अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने जांच कर जाल बिछाया।


आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने एएसआई अनवर अहमद, थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत सतर्कता विभाग को दें।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें