Big Breaking:-देहरादून: लापता व्यक्ति का पांच दिन बाद नदी से बरामद हुआ शव, जेब से जहरीला पदार्थ और ब्लेड बरामद 

देहरादून के भूड़पुर नयागांव से लापता महेंद्र सिंह का शव पांच दिन बाद आसन नदी से मिला। मृतक की जेब से जहरीला पदार्थ और ब्लेड बरामद हुआ।

देहरादून। भूड़पुर नयागांव से लापता व्यक्ति का शव पांच दिन बाद आसन नदी से बरामद हुआ है।

मृतक की जेब से जहरीला पदार्थ व ब्लेड मिला है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह निवासी भूड़पुर, नयागांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया, तो मृत्यु का कारण भी जहरीले पदार्थ का सेवन ही सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है।

रविवार को नयागांव चौकी में सूचना मिली कि आसन नदी झूला पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी चौकी प्रभारी नयागांव वैभव गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान महेंद्र सिंह निवासी भूड़पुर नयागांव के रूप में हुई। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि व्यक्ति 18 मार्च से घर से लापता था। इस मामले में 20 मार्च को नयागांव चौकी में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह शराब का आदी था। कुछ समय पहले वह स्कूल बस चलाता था, लेकिन नशे के चलते स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

इसके बाद उसने कुछ दिन खनन के डंपर पर भी काम किया, लेकिन नशे की लत के कारण डंपर मालिक ने भी उसे नौकरी से हटा दिया। कुछ दिन से वह बेरोजगार था, जिसके चलते वह लगातार शराब पी रहा था।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें