Big Breaking:-दिल्ली से लौटते समय डंपर और कार की हुई भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

काशीपुर के गिन्नीखेड़ा में दिल्ली से लौट रही कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

काशीपुर। गिन्नीखेड़ा क्षेत्र में सोमवार तड़के दिल्ली से लौट रही एक कार को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

25 वर्षीय आकाश दीप पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी कनकपुर, सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे अपनी कार से दिल्ली से काशीपुर लौट रहा था। जैसे ही वे गिन्नीखेड़ा तहसील के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में साथ आ रहे आकाश दीप, गुरजिन्दर पुत्र स्व. अवतार सिंह निवासी भरतपुर, काशीपुर व मो. खादिम पुत्र मुनवर हुसैन निवासी अफजलगढ़, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रोफेसर नईम निवासी अफजलगढ़, यूपी व राजे आलम निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है। आकाश के मौसेरे भाई कनकपुर निवासी मंजोत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आइटीआइ थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया था। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें