Big Breaking:-मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले-आज का दिन खास

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए देशभर के कई राज्यों से लोग धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। वहीं मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार के गंगा घाट पर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है।

पौष पूर्णिमा पर टीवी सीरियल के मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी भी गंगा घाट पहुंचे और स्नान दान किया। ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के ऑनर चिन्मय पंडित के साथ पहुंचे अर्जुन ने बताया कि निजी कार्य से वह देहरादून आए थे।

फ्लाइट शाम की है ऐसे में परिजनों से ही पता चला कि आज का मुहूर्त स्नान का काफी महत्वपूर्ण है तो वह भी मां गंगा के दर्शन पूजन के लिए आ गए। अर्जुन ने बताया कि एक बार बनारस शूटिंग के दौरान भी जब वहां गए थे तो वह दिन गंगा दशहरा का था और आज भी पौष पूर्णिमा जैसा बड़ा दिन है।

उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर वाकई बहुत शांति मिलती है। श्रद्धालुओं से भी अपील किया कि विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर जरूर आएं। अभिनेता का श्रीगंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने स्वागत किया। उन्होंने अर्जुन बिजलानी को रुद्राक्ष माला भेंटकर गंगाजली सौंपी। 

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच गंगा में लगाई डुबकी


पौष पूर्णिमा स्नान के साथ माघ मास के शुभ फलदायी स्नान पर्वों की शुरुआत हो गई। हिंदू धर्म में माघ मास का स्नान-दान का विशेष महत्व है। 3 जनवरी से 15 फरवरी तक माघ मेला और स्नान दान का दौर चलता है। इस मास में स्नान का विशेष महत्व बताया गया। इसमें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

धर्मनगरी हरिद्वार में स्नान दान करने के लिए कई राज्यों से लोग शनिवार को पहुंचे। सुबह अंधेरे और कोहरे के बीच कंपकपाती ठंड भी आस्था के आगे कमजोर दिखी। लोगों ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।

हरकी पैड़ी समेत लगभग सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने पहले स्नान कर घाट पर ही दान आदि किया। इसके बाद पंचपुरी हरिद्वार के विभिन्न शक्तिपीठों और शिवालय देवालयों में पहुंचकर देव दर्शन किए। पूजन अर्चन के बीच पूरा दिन गुजरा।



Ad Ad

सम्बंधित खबरें