Big Breaking:-प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र ने पांच दशक से अधिक समय तक यात्रा लेखन का काम किया। 30 से अधिक किताबें लिखीं।

प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र (94 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मसूरी स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों,

लेखकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। नौसेना में कमांडर से सेवानिवृत्ति के बाद ह्यू गैंटज़र ने पत्नी कोलीन के साथ यात्रा लेखक के रूप में देश दुनिया में अपना स्थान बनाया।

पांच दशक से अधिक समय तक उन्होंने यात्रा लेखन का काम किया। 30 से अधिक किताबें लिखीं। उनके निधन पर अंग्रेजी लेखक गणेश सैली, प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें