Big Breaking:-निरंजनी अखाड़ा परिसर में बने कमरे के AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी, सारा सामान जला

पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर परिसर में एक कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कमरे में आग लग गई।

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचायती अखाड़ा निरंजनी परिसर में बुधवार को अचानक एक कमरे में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। 

अग्निशमन विभाग के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर परिसर में एक कमरे में आग लग गई है। सूचना पर एक टीम मौके पर पहुंची।

जांच में सामने आया कि कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग के चलते कमरे में भारी मात्रा में धुआं भर गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

फायर कर्मियों ने आग और धुएं पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और उसे अखाड़ा परिसर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कमरे में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें