Big Breaking:-शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग, नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये का नुकसान

अल्मोड़ा के आरतोला गांव में सोमवार रात एक परचून और सस्ते गल्ले की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान मालिक जीवन सिंह आरतोला को भारी नुकसान हुआ है, और प्रशासन से सहायता की मांग की जा रही है।

अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के आरतोला गांव में सोमवार रात एक परचून एवं सस्ते गल्ले की दुकान में अचानक आग लगने से नकदी समेत लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

आरतोला निवासी जीवन सिंह आरतोला गांव में परचून और सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

रात करीब नौ बजे दुकान के पास रहने वाले ग्रामीणों ने दुकान से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी और शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी मौके पर बुलाया।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान स्वामी जीवन सिंह आरतोला के अनुसार आग की चपेट में आकर दुकान में रखी लगभग 35 हजार रुपये की नकदी, राशन सामग्री, परचून का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार आर्थिक संकट में है और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहा है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें