Big Breaking:-ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, रोमानिया से टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत

ऋषिकेश के तपोवन में एक रोमानियाई महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऋषिकेश। विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में छलांग लगा दी। गंभीर घायल महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दूतावास को सूचना दी है। प्राथमिक तौर पर पुलिस महिला के मानसिक रूप से परेशान रहने की आशंका जता रही है।

घटना मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि 30 साल की रोमानिया निवासी टोडोस डेनिस क्रिस्टीना टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई थी।

छह अप्रैल से वह तपोवन के फुट हिल्स होटल में ठहरी हुई थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे महिला इस होटल से करीब सौ मीटर दूर वी-थ्री होटल पहंची और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

महिला के नीचे गिरने की सूचना स्टाफ ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसे राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर चौहान ने बताया कि होटल स्टाफ और आसपास से जानकारी लेने पर पता चला कि महिला अजीब व्यवहार कर रही थी। महिला अचानक पास के होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो महिला तीसरी मंजिल पर जाते हुए नजर आ रही है। मामले में रोमानिया दूतावास को सूचना भेजी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

दूतावास से अधिकारियों और स्वजनों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें