
गाड़ू घड़ा कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू हुई थी। इसके बाद ऋषिकेश पहुंची।
गाड़ू घड़ा कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची। यहां बनखंडी रामलीला मैदान में स्थानीय लोगों ने गाडू घड़ा कलश यात्रा के दर्शन किए। इस दौरान शंकराचाार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे।
श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार रात गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा रात्रि विश्राम के लिए रेलवे रोड स्थित बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंची।
मंगलवार सुबह डिमरी धार्मिक पंचायत के पदाधिकारीगण टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर पहुंचे, जहां महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाओं ने तिलों पिरोकर तेल का कलश श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत को सौंपा। यह कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू हुई।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि कल बुधवार 8 अप्रैल की सुबह श्रद्धालु रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे। अपराह्न को अगले पड़ाव श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनि की रेती के लिए प्रस्थान करेगी।









