Big Breaking:-हो जाएं तैयार… आ गई अग्निवीर महिला पुलिस भर्ती रैली की डेट, उत्तराखंड-यूपी की लड़कियां ले सकेंगी भाग

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ कैंट में होगी। यह रैली जुलाई 2025 के ऑनलाइन CEE में सफल लगभग एक हजार महिला उम्मीदवारों के लिए है।

एडमिट कार्ड ईमेल पर जारी हो गए हैं। अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 4 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। सेना ने दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

देहरादून। जुलाई-2025 में आयोजित आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को एएमसी सेंटर एवं कालेज स्टेडियम, लखनऊ कैंट में आयोजित की जाएगी।

यह रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग एक हजार चयनित महिला अभ्यर्थियों के साथ उत्तर प्रदेश में आयोजित भर्ती रैलियों की श्रृंखला की छठी होगी। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर जारी कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रैली अधिसूचना में उल्लिखित शारीरिक दक्षता परीक्षणों के अनुसार तैयारी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाएं। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में अंकित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे रिपोर्ट करना होगा।

सेना प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों और किसी भी अनुचित साधनों से सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, ताकि योग्यतम उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। रैली से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें