Big Breaking:-उत्तराखंड की मोस्ट फेवरेट स्नोफॉल डेस्टिनेशन पर भारी बर्फबारी, बर्फ में खेल रहे सैलानी; रास्ते बंद

उत्तराखंड के औली में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई रास्ते बंद हो गए। हालांकि, इस बर्फबारी ने क्षेत्र के पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा दी है। औली, बदरीनाथ और हेमकुंड जैसी चोटियों पर बर्फ की चादर बिछ गई है,

जिससे पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पिछले पांच दिनों में 20 करोड़ से अधिक का पर्यटन कारोबार होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।

औली। उत्तराखंड की मोस्ट फेवरेट स्नोफॉल हिल डेस्टिनेशन औली में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण यहां कई रास्ते बंद हो गए हैं। मंगलवार रात भर चमोली के निचले स्थानों में बारिश हुई।

वहीं औली, बदरीनाथ और हेमकुंड सहित चोटियों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण जोशीमठ–औली मोटर मार्ग, जोशीमठ–मलारी–नीति मोटर मार्ग और चोपता मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।

वहीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली पर्यटकों से गुलजार है। हालिया बर्फबारी के बाद चमोली जिले में मंद पड़े पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा मिली है। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक पर्यटक चमोली की पर्यटन स्थलाें में आ रहे हैं। औली में पर्यटकों की आमद से रौनक है।

चमोली की चोटियां बर्फ से लकदक है बर्फबारी का दौर जारी है। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए हैं। यहां पर पर्यटकों का हुजुम उमड़ा है। पर्यटक मौसम साफ के दौरान धूप का भी आनंद ले रहे हैं।

औली की स्की ढलानों में फन स्की,स्नो मैन बनाकर इन नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। पर्यटकों द्वारा औली में बर्फ के साथ अठखेलियां कर यात्रा को यादगार बना रहे हैं।

औली , मंडल घाटी,चोपता ,लोहाजंग देवाल ,क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार में खासा उछाल हुआ है। बताया कि पांच दिनों में 20 करोड से अधिक का पर्यटन कारोबार होने का अंदाजा लगाया गया है। औली के साथ ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, चमोली ,गोपेश्वर मंडल सहित पर्यटन स्थलों के आसपास होम स्टे,होटलों में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। 

Ad Ad

सम्बंधित खबरें