
कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक के च्वरा गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोदाबंरी देवी जंगल में चारा काट रही थीं, तभी भालू ने उन पर छलांग लगा दी।
इससे पहले भालू ने उनकी गाय को भी मार डाला था। गांववालों की हिम्मत से महिला की जान बची और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
कोटद्वार। प्रखंड द्वारीखाल के च्वरा गांव में एक महिला पर भालू का हमला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले राजकीय बेस चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला सोदाबंरी देवी (50 वर्ष) पत्नी सतीश सिंह जंगल गई हुई थी, जहां अचानक भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि भालू ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर एक दुधारू गाय को घसीट कर जंगल ले गया।
अगली सुबह महिला और गांव वाले गाय खोजने जंगल गए, जहां मृत गाय मिली। घर लौटते समय दूसरी गाय के लिए चारपत्ती काट रही महिला पर झाड़ी में छिपा भालू अचानक छलांग लगाकर हमला कर दिया और पहाड़ी की तरफ घसीटने लगा।
गांव वालों की मदद से महिला की जान बच गई। घायल महिला को आकस्मिक सेवा वाहन 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।









