
जालंधर जा रहे दो छात्रों की देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए हादसे में मौत, चंपावत में भी वाहन खाई में गिरा, एक युवक की गई जान
सहारनपुर/रुड़की/चंपावत: देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां एक बुलेट बाइक एक वाहन से टकरा गई. जिसमें बुलेस सवार दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक नेता की बेटे की भी मौत हुई है. उधर, चंपावत में भी हादसे में एक युवक की जान गई है.
देहरादून-पंचकूला हाईवे पर कोहरे की वजह से टकराई बुलेट बाइक: जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के झबरेड़ा थाने के भलस्वा गांव के रहने वाले विश्वजीत (उम्र 23 वर्ष) और सहारनपुर के बड़गांव थाने के शब्बीरपुर गांव के रहने वाले रुद्र प्रताप (उम्र 22 वर्ष) बुलेट मोटरसाइकिल से पंजाब के जालंधर जा रहे थे.


दोनों वहां पढ़ाई करते थे. सोमवार की सुबह के समय कोहरा था, जिससे विजबिलिटी कम थी. इसी बीच देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे दोनों युवक आगे चल रही एक अनजान गाड़ी से टकरा गए.
नकुड़ रोड क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा: टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गई. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह हादसा सुबह करीब 7 बजे नकुड़ रोड क्रॉसिंग के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है.
परिवार में मचा कोहराम: परिवार वालों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले जाने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि विश्वजीत उत्तराखंड में किसी नेता का बेटा है. जिसकी इस हादसे में जान गई है.
उधर, घटना के बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल बना हुआ है. रिश्तेदार समेत अन्य लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों ही छात्र थे. जो अभी कॉलेज ही कर रहे थे, लेकिन हादसे में जान चली गई.
बुलेट हादसे में मौत-
- विश्वजीत (उम्र 23 वर्ष), निवासी- भलस्वा, झबरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड)
- रुद्र प्रताप (उम्र 22 वर्ष), निवासी- शब्बीरपुर, बड़गांव, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
चंपावत में वाहन हादसे में युवक की गई जान: चंपावत केपातल (पातालगांव) इलाके में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. खाई से युवक को बाहर निकालने एसडीआरएफ की टीम को काफी पसीना बहना पड़ा. जिसे रेस्क्यू कर अब पुलिस को सौंप दिया गया है.
वाहन हादसे में मौत-
- हेमेश सिंह कुंवर पुत्र बद्री सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- नीड, चंपावत









