Big Breaking:-गड़बड़ी मिली तो अटकेगा परिणाम, 31 शिक्षण संस्थानों की होगी पेशी, विवि की कार्रवाई की तैयारी

वीर माधो सिंह भंडारी विवि के एक आदेश के बाद संस्थानों में हड़कंप मच गया। विवि से संबद्ध 31 संस्थानों को समिति के सामने पेश होना होगा और दिए गए शपथ पत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो छात्रों का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा।

वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विवि ने कम उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विवि ने उन संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है जिन्होंने नियमों के अनुरूप उपस्थिति पूरी न करने वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया है।

विवि से संबद्ध 31 संस्थानों को समिति के सामने पेश होना होगा और दिए गए शपथ पत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो छात्रों का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा।

इस संबंध में विवि की परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाती सिंह राजपूत की ओर से विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर संबंधित संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संस्थानों की सूची भी जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि विवि की कुलपति के आदेश देने के बाद भी कुछ संस्थानों ने प्रभावी अध्यादेश के तहत निर्धारित न्यूनतम उपस्थिति पूरी न करने वाले छात्रों को भी प्रोविजनल आधार पर सेमेस्टर परीक्षा में शामिल करा दिया। इस मामले में संस्थानों ने विवि को शपथपत्र भी सौंपा है, जिसमें छात्रों की उपस्थिति को नियमों के अनुरूप बताया गया।

संस्थानों में हड़कंप
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि ने समिति का गठन किया है जो प्रस्तुत शपथपत्रों और छात्रों की वास्तविक उपस्थिति की जांच करेगी।15 अप्रैल को समिति के सामने संबंधित संस्थानों को सभी आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

अगर कोई संस्थान तय तिथि पर उपस्थित नहीं होता है तो उसके परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। इसके लिए विवि प्रशासन किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। उधर विवि के इस आदेश के बाद संस्थानों में हड़कंप मच गया है। वहीं, छात्रों और अभिभावकों में भी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें