Big Breaking:-हल्द्वानी में कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठना युवक को पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आकर मौत; सिर धड़ से अलग

हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ 25 वर्षीय विकास ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठा था। दिल्ली जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

यह घटना लापरवाही और रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन के इस्तेमाल के खतरों को उजागर करती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी। कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक में बैठना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। ट्रैक में बैठकर गाना सुनने के दौरान 25 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल निवासी 25 वर्षीय विकास रविवार देर शाम बाइक लेकर घर से घूमने निकला था। तीनपानी फ्लाईओवर के पास उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर बैठकर कानों में ईयरफोन लगाकर गाना सुनने लगा।

इसी दौरान रात करीब नौ बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की आवाज ईयरफोन लगाए होने के चलते विकास सुन नहीं पाया और वह ट्रेन के चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन माह पहले हुआ था सड़क हादसा, रविवार को ही बेड रेस्ट से उठा

तीन माह पहले सड़क हादसे के बाद ही रविवार के दिन में विकास बेड से उठा था और वह दिन उसके लिए आखिरी साबित हुआ। मृतक विकास सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। कुछ समय पहले उसका बाइक से एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वह धीरे-धीरे चलने-फिरने की स्थिति में आया था और कल ही बेड से उठकर वह बाइक से घूमने निकला था।

खतरनाक स्थानों में कान में ईयरफोन लगाना लापरवाही

यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि रेलवे ट्रैक जैसे खतरनाक स्थानों पर लापरवाही और ईयरफोन का उपयोग जान के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे पूर्व भी हल्द्वानी में एक केस सामने आ चुका है जिसमें एक व्यक्ति कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक में चल रहा था गनीमत रही कि ट्रेन के लोकोपायलट ने ट्रेन रोक दी थी।

रात 11 बजे रेलवे ट्रैक के पास जीआरपी ने शव पड़ा होने की जानकारी दी गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें