Big Breaking:-पेज व्यूज बढ़ाने के चक्कर में कर दिया ऐसा काम, कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक से जुड़ गया बिहार के युवक का नाम

कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले बिहार के उत्कर्ष को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उत्कर्ष ने सोशल मीडिया पर दीपक की हत्या के लिए 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

जांच में सामने आया कि उसने यह सब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के पेज व्यूज बढ़ाने के लिए किया था। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

कोटद्वार (पौड़ी)। एक व्यक्ति ने कोटद्वार बाबा विवाद में चर्चाओं में आए ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, जान से मारने वाले को दो लाख रुपये का इनाम भी देने की बात कही।

पुलिस जांच में पता चला कि बिहार निवासी एक युवक ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में पेजव्यूज बढ़ाने के लिए यह कार्य किया। बिहार में पुलिस ने नजदीकी थाने में उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

एक दिन पूर्व ही इंटरनेट मीडिया पर एक रील वायरल हो रही थी, जिसमें एक युवक दीपक कुमार की हत्या करने की बात कह रहा था। उक्त युवक यह भी कह रहा था कि जो भी व्यक्ति मोहम्मद दीपक कुमार को मारेगा, उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इंटरनेट वीडियो वायरल होने के लिए दीपक ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में मालूम हुआ कि बिहार में मोतीहारी निवासी उत्कर्ष नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया से यह पोस्ट की। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया और उक्त व्यक्ति को बिहार में ही पुलिस ने नजदीकी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया।

पूछताछ में उत्कर्ष का कहना था कि उसके सोशल मीडिया अकाउंड में पेजव्यूज नहीं बढ़ रहे थे। जिसके बाद उसने दीपक के नाम पर फालवर्स बढ़ाने की सोची और धमकी वाला वीडियो वायरल किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस उत्कर्ष के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें