Big Breaking:-सड़क हादसे में घायल हुए अभिसूचना विभाग के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मलिक का निधन

सड़क हादसे में घायल हुए अभिसूचना विभाग के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मलिक का निधन

देहरादून। अभिसूचना देहरादून में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक रुड़की में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के आनंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 14 मार्च 2026 की रात्रि उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने निरीक्षक मलिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

धर्मेंद्र कुमार मलिक अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते थे तथा कर्तव्य के प्रति संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित अधिकारी थे। वे वर्ष 2001 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2025 में पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने थे।


मूल रूप से रुड़की निवासी धर्मेंद्र कुमार मलिक के निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें