
ग्यारह महीने के बच्चे की नाक से डॉक्टरों ने जोंक निकाला। बच्चे की नाक से लगातार खून आने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे।
कर्णप्रयाग उपजिलाचिकित्सालय में नाक एवं कान रोग विशेषज्ञ ने एक 11 महीने के बच्चे के नाक से जोंक निकाला। बच्चे के नाक से पीछे 3,4 दिनों से लगातार खून आ रहा था।
जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को डॉक्टर को दिखाया था। जांच के दौरान बच्चे के नाक में जोंक देखा गया। जिसे डॉक्टरो ने निकाल दिया।









