Big Breaking:-मेरठ की महिला से रुड़की में सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर दो दोस्तों ने किया अपराध

मेरठ की महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि कलियर निवासी एक महिला भी इसमें शामिल थी। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुड़की। मेरठ निवासी एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वह 3 फरवरी को कलियर में आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जौरासी निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे बातों में उलझा कर नशीला पदार्थ खिला दिया।

इसके बाद उसे जौरासी स्थित अपने घर में ले गया। जहां पर उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि कलियर निवासी एक महिला भी इसमें शामिल थी।

इन्होंने उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। महिला ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें