Big Breaking:-माइक्रोसाफ्ट सीईओ सत्या नडेला को देहरादून के लेखक गांव का न्योता, वेद विश्व शांति सम्मेलन में आने का आमंत्रण

देहरादून स्थित भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक उनियाल ने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले आगामी वेद विश्व शांति सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

देहरादून एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात के दौरान साहित्य, संस्कृति और वैश्विक वैचारिक संवाद पर चर्चा हुई। विदुषी निशंक ने लेखक गांव की गतिविधियों की जानकारी दी और डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के योगदान को रेखांकित किया।

मसूरी: देहरादून स्थित भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक उनियाल ने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखंड में आयोजित होने वाले आगामी वेद विश्व शांति सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

देहरादून एयरपोर्ट पर हुई बातचीत

यह मुलाकात देहरादून एयरपोर्ट पर उस समय हुई, जब सत्या नडेला मसूरी भ्रमण के बाद दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच साहित्य, संस्कृति और वैश्विक वैचारिक संवाद को लेकर विस्तृत और अर्थपूर्ण चर्चा हुई।

लेखक गांव की दी जानकारी

विदुषी निशंक उनियाल ने सत्या नडेला को लेखक गांव की ओर से दो वर्ष से संचालित साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लेखक गांव उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहा है।

दूरदृष्टि से साकार हुआ लेखक गांव

विदुषी निशंक ने अपने पिता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि डा. निशंक 120 से अधिक पुस्तकों के रचयिता हैं और उनके साहित्यिक योगदान पर देश-विदेश में शोध और पीएचडी हो रही हैं। लेखक गांव की परिकल्पना भी उन्हीं की दूरदृष्टि का परिणाम है।

वेद विश्व शांति सम्मेलन बनेगा वैश्विक मंच

उन्होंने कहा कि वेद विश्व शांति सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक संस्कृति और विश्व शांति के संदेश को विश्व पटल पर रखने की एक ऐतिहासिक पहल होगी। यह आयोजन भारतीय साहित्य और वैश्विक बौद्धिक समुदाय के बीच सशक्त संवाद स्थापित करेगा।

भारत के आध्यात्मिक नेतृत्व का प्रतीक है लेखक गांव

इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड विधि प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट आर्यन देव उनियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में विश्व की अग्रणी तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ से हुई यह सौजन्यपूर्ण मुलाकात गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लेखक गांव केवल संस्कृति और साहित्य का संगम नहीं, बल्कि भारत के आध्यात्मिक नेतृत्व का वैश्विक प्रतीक बन रहा है।

Ad

सम्बंधित खबरें