Big Breaking:-उत्तराखंड में राजनैतिक दलों के 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त, शत-प्रतिशत नियुक्ति की अपील

प्रदेश में भाजपा ने 10,551, कांग्रेस ने 9,869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है।

चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अब तक 20,863 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दलों का आभार जताते हुए उनसे जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

अभी तक भाजपा ने 89 प्रतिशत, कांग्रेस ने 84 प्रतिशत बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश के पांच जिले ऐसे हैं, जहां दोनों दलों ने शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10,551, कांग्रेस ने 9,869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी।

उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बैठक कर शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद राजनैतिक दलों ने अधिकांश बीएलए की नियुक्ति कर दी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें