Big Breaking:-कनखल में मुस्लिम फेरीवाले को धर्म पूछकर भगाया, वीडियो वायरल

कनखल, हरिद्वार में एक मुस्लिम फेरीवाले, शान मोहम्मद, को एक युवक ने धर्म पूछकर अभद्रता की और क्षेत्र से भगा दिया। युवक ने खुद को हिंदूवादी संगठन का नेता बताया और धमकी दी।

हरिद्वार। कनखल में एक मुस्लिम फेरीवाले के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। युवक ने धर्म विशेष का हवाला देते हुए फेरीवाले को भगा दिया। दोबारा कनखल क्षेत्र में आने पर धमकी भी दी। आरोपित ने खुद अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया।

पीड़ित के समर्थन में आए कई युवाओं ने कनखल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, फेरीवाले को धमकाते हुए भगाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

मुस्लिम समुदाय के कई व्यक्तियों ने नाराजगी जताई

ज्वालापुर के मोहल्ल कस्साबान निवासी शान मोहम्मद फेरी लगाकर पुराना कचरा खरीदते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह करीब 40 साल से कनखल सहित पूरे पंचपुरी क्षेत्र में फेरी करते आ रहे हैं। बताया कि कनखल में एक युवक ने उन्हें रोक लिया और नाम पूछा।

इसके बाद खुद को हिंदूवादी संगठन का नेता बताते हुए गाली-गलौच करते हुए धमकी दी और क्षेत्र से चले जाने को कहा। वीडियो में भी युवक धमकी देता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर ज्वालापुर में मुस्लिम समुदाय के कई व्यक्तियों ने नाराजगी जताई।

कुछ युवाओं ने पीड़ित के साथ कनखल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पिछले दिनों हरकी पैड़ी पर अहिंदुओं के प्रवेश निषेध से जुड़े पाेस्टर चर्चाओं में रहे हैं। अब इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

वहीं, इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें