Big Breaking:-देहरादून में किया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ, की नई कार्यकारणी का गठन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ, जनपद देहरादून की नई कार्यकारणी का गठन

कार्यक्रम आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को जैन धर्मशाला, नज़दीक प्रिंस चौक, देहरादून में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस अवसर पर NHM के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए संगठन के गठन को मजबूती प्रदान की। चुनाव प्रक्रिया में जनपद के कुल 113 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया,

जो कर्मचारियों की संगठन के प्रति जागरूकता, एकता एवं विश्वास को दर्शाता है।चुनाव प्रक्रिया के उपरांत निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया—


अध्यक्ष पद हेतु अमन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष (पुरुष) अनुज जैन, उपाध्यक्ष (महिला) सुश्री शिवानी गोदियाल, महासचिव डॉ. अर्जुन कोटियाल, सचिव राजेश रावत, कोषाध्यक्ष अजय सिंह बुटोला,

संगठन मंत्री (पुरुष) डॉ. शैलेन्द्र थपलियाल, संगठन मंत्री (महिला) आरती शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी बीरेंद्र सिरोही, संरक्षक अश्वनी कुमार आदि पदाधिकारियों का चयन पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से NHM कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों को एकजुट होकर शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जाएगा तथा कर्मचारियों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


उक्त चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में राज्य कोर कार्यकारिणी से बिमल मौर्य एवं राज्य कार्यकारिणी से नितिन कहेड़ा, रेखा नेगी, सुषमा मल्होत्रा, डॉ पंकज जुयाल, डॉ हिमांशु रमोला आदि के सहयोग पूर्ण हुआ।

अंत में नई कार्यकारणी द्वारा समस्त NHM कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह आयोजन संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Ad

सम्बंधित खबरें