Big Breaking:-माता-पिता ने पढ़ाई के लिए बोला, नाराज बेटा देहरादून से पहुंचा वृंदावन

माता-पिता की पढ़ाई की बात से नाराज होकर एक 13 वर्षीय किशोर घर से वृंदावन चला गया। दो दिन बाद जौलीग्रांट पुलिस ने उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ढूंढ निकाला। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी अंतिम लोकेशन हरिद्वार में मिली थी।

डोईवाला (देहरादून) । माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए कहने पर एक 13 वर्षीय किशोर इतना नाराज हो गया कि वह बिना बताए घर से वृंदावन चला गया। दो दिन बाद पुलिस ने उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने संरक्षण में लिया।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि 18 फरवरी को राजीव चौधरी, निवासी नुन्नावाला भानियावाला ने पुलिस चौकी में अपने 13 वर्षीय बेटे हनु चौधरी के घर से लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर टीम गठित करते हुए गुमशुदा किशोर की तलाश में उनके घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए किशोर को भानियावाला से एक आटो में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते हुए देखा गया।

आगे के कैमरे खंगालने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिली। जिस पर पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी रखा। इसी बीच 20 फरवरी को लापता किशोर रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिला।

जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह नाराज होकर हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर वृंदावन चला गया था। जहां भगवान के दर्शन करने के बाद वह आज वापस लौटा है। पुलिस ने उक्त किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें