
निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंस में जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड ने भी अगले साल शुरू होने वाली पहले चरण की जनगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस हुई।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना की तैयारियों के संबंध में राज्य के सभी जिला जनगणना अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी) से जानकारी साझा की गई। निदेशक ने जनगणना 2027 के बारे में बताया।
निदेशालय के अन्य अधिकारियों संयुक्त निदेशक एसएस नेगी, उप निदेशक प्रवीन कुमार ने प्रस्तुतिकरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को जिला, चार्ज स्तर पर होने वाली विभिन्न नियुक्तियों और प्रशिक्षणों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल और स्व-गणना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।









