Big Breaking:-अल्मोड़ा के बसौली में सड़क हादसा, डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन लोगों की हुई मौत

होली से ठीक पहले अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त होने से डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

अल्मोड़ा। होली से ठीक पहले अल्मोड़ा ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से अधिक लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

गुरुवार को कार संख्या डीएल-9सी-बीएच-8402 से लोग अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। इस बीच बसौली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें