
रुड़की में बेटे अंकित की मौत का सदमा अधिवक्ता दीपक गुप्ता सहन नहीं कर पाए और हृदयघात से उनका निधन हो गया।
रुड़की। बेटे की मौत का दुख पिता सहन नहीं कर सके और हृदयघात से पिता की मौत हो गई।
वहीं रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव रखा। जिसके चलते सोमवार को रुड़की कचहरी में कामकाज नहीं हुये।
शहर के जानेमाने साहित्यकार नरेश राजवंशी के भतीजे अंकित की दो दिन पहले किडनी में परेशानी के चलते मौत हो गई थी।
उनकी मौत के बाद से पूरा परिवार गमजदा था। सोमवार सुबह अंकित के पिता एडवोकेट दीपक गुप्ता की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बेटे की मौत से वह बेहद गमजदा थे और दुख सहन नहीं कर सके।
वहीं इस संबंध में रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिवक्ता साथी की मौत पर बार की ओर से शोक सभा की गई और अधिवक्ता कार्य से विरक्त रहे।









