Big Breaking:-SIR IN Uttarakhand: विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग हुई पूरी

उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए।

सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में समपन्न एसआईआर (SIR) के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक ने दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है।

जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमी है संबंधित अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में ये रहे मौजूद

  • अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे
  • संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा
  • उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी
  • संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एमएम तिवारी
  • सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास
  • सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनके मीणा
  • देहरादून जनपद के सीडीओ अभिनव शाह
  • सभी जनपदों जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स एसएलएमटी, एनएलएमटी।
Ad Ad

सम्बंधित खबरें