Big Breaking:-एसएसपी के सख्त निर्देश; परीक्षा के दौरान तेज आवाज में न बजे डीजे, गोदामों का हो फायर सेफ्टी ऑडिट

अपनी पहली अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों और पर्यटक सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज आवाज में डीजे न बजे और विभिन्न कार्यक्रमों में होने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में भी निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। इसके लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर में हाल ही में आग लगने की कई घटनाएं होने के बाद गोदामों के फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को एसएसपी ने अपनी पहली अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों और पर्यटक सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी की भी जवाबदेही तय होगी।

गोष्ठी के दौरान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बाहरी राज्यों से आए लोगों के सत्यापन अभियान को और सख्त करने के निर्देश दिए गए। ऊंची इमारतों, सोसाइटियों और पॉश इलाकों में भी अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा गया। पूर्व में बाहरी अपराधियों की ओर से शेल्टर बनाए जाने के मामलों का हवाला देते हुए एसएसपी ने संदिग्धों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आबादी क्षेत्रों में स्थित गोदामों समेत सभी संस्थानों और प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए गए। आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर ऋषिकेश क्षेत्र में भी संवेदनशील स्थलों का फायर ऑडिट कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया।

इसके अलावा वांछित और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित करने, सर्विलांस समेत सभी संभावित माध्यमों से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


वहीं, व्यस्त रहने वाले समय और स्कूलों में सुबह और छुट्टी के दौरान मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाने पर बल दिया गया।

रमजान और होली पर पीस कमेटी रखेगी नजर
रमजान और आगामी होली पर्व को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही संवेदनशील और आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। वहीं, जघन्य अपराधों, विशेषकर हत्या जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई,

साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन और मजबूत आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। साथ ही, ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोसायटियों में भी चलेगा सख्त सत्यापन अभियान दून पुलिस अब सोसायटियों पर भी सख्त सत्यापन अभियान चलाएगी।  

एसएसपी ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पूरे जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान सोसायटीज में भी अनिवार्य तौर पर सत्यापन की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा, पूर्व में बाहरी राज्यों से आए अपराधियों द्वारा जनपद में शेल्टर/हाइड आउट बनाकर रहने के प्रकरण प्रकाश में आए थे।

इसके मद्देनजर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों की तलाश हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे किसी संदिग्ध व्यक्तियों के मिलने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें। जघन्य अपराधों की तेजी से जांच करने के निर्देश एसएसपी ने निर्देश दिए कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों के मामलों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

तेजी से जांच की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। जघन्य अपराधों में घटना से जुडे सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों के त्वरित संकलन करते हुए समयबद्ध रूप से आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किए जाएं।

ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु न्यायालय में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। वांछित और ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें