Big Breaking:-स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहे थे छात्र, तभी अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा; चार वर्षीय मासूम की हुई मौत

रुड़की के भगवानपुर के मक्खनपुर गांव में एक ई-रिक्शा पलटने से चार वर्षीय छात्र की मौत हो गई। ई-रिक्शा में सात बच्चे सवार थे,

जो स्कूल से लौट रहे थे। दुर्घटना में कई अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भगवानपुर : मक्खनपुर गांव में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक चार वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई। ई-रिक्शा में सात बच्चे सवार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

शिव सिटी कालोनी मक्खनपुर निवासी बच्चे सरस्वती विद्या मंदिर भगवानपुर में पढ़ते हैं। वह ई-रिक्शा से ही स्कूल आते हैं और वापस भी इसी से घर जाते हैं। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा चालक बच्चों को लेकर घर जा रहा था।

गांव के समीप ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चार वर्षीय देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर भीड़ भी जमा हो गई। आननफानन में ई-रिक्शा चालक ने गंभीर घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद छात्र के स्वजन व पुलिस भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना के बावत ई-रिक्शा चालक से जानकारी हासिल की। उधर, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-टाली सवार दो घायल

बहादराबाद : तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने जाम को बमुश्किल खुलवाया।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राली दौलतपुर से बहादराबाद की ओर जा रही थी। पथरी रोह नदी पुल के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे कि ट्रैक्टर पलट गया।

ट्रैक्टर चालक व उसका साथी दूर जा गिरे। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में प्रवीण गिरी, सतीश कुमार निवासी दौलतपुर घायल हुए हैं। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Ad

सम्बंधित खबरें