Big Breaking:-दो दोस्‍तों ने पार की हैवानियत की हद, इस कदर किया परेशान युवती ने की आत्‍महत्‍या

एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि युवती ने दोस्तों से परेशान होकर जहर खा लिया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  1. युवती की जहर खाकर आत्महत्या
  2. दो दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मंगलौर। युवती के जहर खाकर जान देने के मामले में दो दोस्तों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि सुहेल निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर से उसकी जान पहचान थी। पांच साल से उसके घर सुहेल का आना जाना था।

आरोप लगाया कि 25 नवंबर 2021 को उसकी बहन से शादी का झांसा देकर सुहेेल ने दुष्कर्म किया। यहीं नहीं उसने अपने साथी दानिश की मदद से अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह उसकी बहन से लगातार संबंध बनाता रहा।

आरोप लगाया कि दो अक्टूबर 2025 को सुहेल अपने दोस्त दानिश के साथ मंगलौर आया। उसकी बहन को रोडवेज बस अड्डे पर बुलाया। इसके बाद उसे एक होटल में ले जाने के लिए दबाव बनाया।

उसकी बहन ने शादी करने के लिए कहा तो दोनों दोस्तों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद चार अक्टूबर को पुलिस को तहरीर भी दी गई।

उसकी बहन लगातार मानसिक रुप से परेशान थी। इसके चलते ही उसकी बहन ने 10 अक्टूबर की शाम को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। अगले दिन यानि 11 अक्टूबर की सुबह रुड़की के एक अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों दोस्तों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Ad

सम्बंधित खबरें